क्या मट्ठा प्रोटीन हानिकारक है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 12:21

मट्ठा प्रोटीन की आवश्यकताएं व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती हैं। हालाँकि, आपकी दैनिक जरूरत से ज्यादा अच्छी तरह से पचा नहीं जा सकता है, या परेशानी का कारण हो सकता है। बहुत अधिक मट्ठा प्रोटीन होने के दुष्प्रभाव आपके पाचन पर कहर बरपा सकते हैं, जिससे ऐंठन, सूजन, दस्त, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर लेने से हो सकते हैं ये नुकसान (side effects of consuming protein powders):

1. कर सकते हैं मुंहासे
वे प्रोटीन जैसे पाउडर्स में कई तरह के हारमोंस और बायोएक्टिव पेपटिड्स होते हैं. जो सीबम निर्माण को बढ़ा देते हैं. अध्ययनों से यह बात पता चली है कि प्रोटीन सप्लिमेंट लेने से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है.

2. पोषण का असंतुलन ( Unbalanced nutrient composition)
प्रोटीन पाउडर लेने से शरीर में न्यूट्रिशन का असंतुलन हो सकता है. प्राकृतिक प्रोटीन जैसे अंडे, दूध और मीट लेने से ऐसा होने की संभावना कम होती है. प्रोटीन पाउडर से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन ही मिलता है जो ज्यादा डेन्स होता है और उसे पीने से पोषण का असंतुलन हो सकता है.

3. आंत माइक्रोबायोटा होता है अस्थिर
वे मिल्क ऐसा दूध है जो कुछ कंपाउंड्स का स्रोत होता है. लेक्टोफेरिन जैसे एंटिबायोटिक कंपाउंड के चलते वयस्क आंत में समस्या (adult gut flora) होने की संभावना बढ़ जाती है. इससे पेट खराब रह सकता है और इससे गैस या अपच की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

4. होते हैं विषाक्त (Toxic)
विशेषज्ञ बॉडी बिल्डर्स को अच्छी कंपनियों का प्रोटीन पाउडर लेने की सलाह देते हैं. कुछ कंपनियों के प्रोटीन पाउडर में काफी मात्रा में टॉक्सिक मेटेल्स् यानी विषाक्त पदार्थ होते हैं. जो शरीर के लिए नुकसानदायक हैं. इन्हें लेने से सरदर्द, फेटीग्यू, कब्ज और मासपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है.

5. बढ़ा सकते हैं इंसुलिन लेवन
कई बार प्रोटीन पाउडर लेने के ऐसे नुकसान भी हो जाते हैं जो लंबे समय में काफी बुरे साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है इससे होने वाला इंसुलिन के स्तर में बदलाव. वर्कआउट के बाद प्रोटीन पाउडर लेने से इंसुलिन में बढ़ोतरी होती है इस तरह नियमित रूप से इंसुलिन में होने वाली यह यकायक बढ़ोतरी आगे के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info